संक्रमण का फैलाव अब देहात में भी हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कंटेनमेंट जोन में 31 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। फिलहाल 23 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां इलाके में बेरीकेडिंग व सील कर प्रशासन रोकथाम की कवायद में जुटा है।
गांवों में आठ हजार से अधिक प्रवासी गैर राज्यों से घर लौटे हैं। इनमें तीन प्रवासी पूर्व में संक्रमित मिले थे। इनके अलावा अभी एक्टिव जोन में 18 मरीज ऐसे हैं जो कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। एत्मादपुर के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां कस्बे के अलावा पांच और गांवों में संक्रमित मिल चुके हैं।
जिले के 10 ब्लॉक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। खंदौली, फतेहपुर सीकरी, सैंया, बरौली अहीर, शमसाबाद, बिचपुरी, पिनाहट, अकोला, जगनेर ब्लॉक के गांवों में अब तक 44 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें 21 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं।
फिरोजाबाद: कोरोना से प्रवासी मजदूर की मौत, नौ नए मामले मिलने से 346 हुई संक्रमितों की संख्या
फतेहपुर सीकरी में फिर संक्रमण
फतेहपुर सीकरी कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में सबसे पहले 24 मरीज मिले थे। 11 मई के बाद यहां कोई नया केस नहीं मिला। परंतु छह जून को एक नया केस मिलने के बाद बंद हो चुका कंटेनमेंट जोन यहां फिर एक्टिव हो गया है।
शहर व देहात में 66 कंटेनमेंट जोन
संक्रमितों के बढ़ने के साथ एक्टिव जोन भी बढ़ रहे हैं। बीते 10 दिनों में 24 कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं। इनमें 43 जोन शहर में एक्टिव हैं, जबकि 23 जोन देहात में एक्टिव हैं। आगामी दिनों में इनमें और बढ़ोतरी हो सकती है।