फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत, 11 नए मरीज मिले, 678 पर पहुंची संख्या

Fri, 08 May 2020 09:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मृतकों में सबसे कम उम्र टेढ़ी बगिया के किशोर की ही है
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित 14 वर्षीय किशोर, 65 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तीनों का उपचार एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पहली बार एक दिन इतनी मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा कमला नगर के मिठाई कारोबारी की दो मई को हुई मौत के बाद लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे मृतक संख्या 22 हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना उपचार के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गौतम ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, गुरुवार को 11 मरीज मिलने के बाद आगरा में संक्रमितों की संख्या 678 पहुंच गई।


टेढ़ी बगिया निवासी 14 वर्षीय किशोर को एक महीने से पीलिया था। दो निजी अस्पतालों में उपचार चला। ठीक न होने पर एसएन ले जाया गया था। बल्केश्वर की महिला को गुर्दे की बीमारी थी। तीन दिन पहले निजी अस्पताल में डायलिसिस हुई थी। वहां से एसएन भेजा गया था। अशोक नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

सांस की बीमारी से जूझ रहे थे वरिष्ठ पत्रकार

एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यू का कारण उन्हें सांस की बीमारी बताया है। कोरोना होने पर यह और बढ़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यह इतनी बढ़ी कि वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्हें पहले क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। तबीयत बिगड़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में उनका उपचार चल रहा था। बुधावर को तबीयत काफी बिगड़ गई थी। डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि गुरुवार को वेंटिलेटर पर ही उन्होंने आखिरी सांस ली।

उधर, दो मई को दम तोड़ने वाले कमला नगर के 72 वर्षीय मिठाई कारोबारी के बेटे ने बताया कि  मृत्यु के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।

एंटी रोमियो स्कवैड में तैनात सिपाही के संक्रमित होने की जानकारी भी मृत्यु के बाद आई थी। बुधवार को संक्रमित रोडवेजकर्मी की भी जान गई थी। अब आगरा में मृतक संख्या 22 हो गई है। मृतकों में सबसे कम उम्र टेढ़ी बगिया के किशोर की ही है। इससे पहले 25 साल के युवक ने दम तोड़ा था।

बुखार आने पर जांच कराई तो कोरोना निकला

कोरोना के नए 11 मरीजों में से चार ऐसे हैं जिन्होंने बुखार आने पर जांच के लिए सैंपल दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा एक और गर्भवती महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नौ में पहले हो चुकी है।

ताजगंज का 32 वर्षीय युवक 20 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था। उसे बुखार आया और फिर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एसएन मेडिकल कॉलेज में सैंपल देने के लिए गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति भी तेज बुखार आने पर एसएन मेडिकल कॉलेज गया था। वहां चार मई को सैंपल लिया गया। उसके संपर्क में आए युवक को भी तेज बुखार था। वह भी संक्रमित मिला है। एसएन मेडिकल कॉलेज भर्ती बोदला की गर्भवती महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

पिछले सात दिनों में 30 फीसदी से ज्यादा मामले ऐसे हैं जिन्हें बुखार या खांसी होने पर वे सैंपल देने के लिए गए। गुरुवार को भी ऐसे 10 से ज्यादा लोगों ने खुद जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज जाकर सैंपल दिए हैं। गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पहले चिकित्सक कोरोना टेस्ट करा रहे हैं। इसमें चार दिन में ही दस पॉजिटिव मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें