फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बोला, हमारा इलाज करने वाला कोई नहीं, श्री पारस हॉस्पिटल में बताया भर्ती

Tue, 21 Apr 2020 10:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मरीज बता रहा है कि हम लोग रविवार की शाम से भर्ती हैं, लेकिन अभी तक किसी का इलाज शुरू नहीं हुआ है। जबकि उसकी हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन


यह वीडियो दवा कारोबारी के कर्मचारी का है। इस वीडियो में वह बता रहा है कि भगवान टॉकीज चौराहे स्थित श्री पारस हॉस्पिटल में भर्ती है, उसे लगातार खांसी हो रही है। यहां कोई डॉक्टर नहीं है, दवा भी शुरू नहीं की है। बिना साफ-सफाई के एक ही कमरे में कई मरीज हैं। शौचालय भी गंदा है, इसी में सभी लोग जा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

शाम को एक ऑडियो भी वायरल हुआ। यह दवा विक्रेता का बताया जा रहा है। वह संक्रमित मिला है। उसका कहना है कि दो दिन में उसका उपचार ही शुरू नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन

इलाज शुरू करा दिया है
वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। डॉक्टरों की टीम भेजी दी गई है, इलाज शुरू कर दिया गया है। -डॉ. मुकेश वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी


एसआर हॉस्पिटल में नमूने न लिए जाने पर हंगामा
एसआर हॉस्पिटल में क्वारंटीन किए गए मरीज और स्टाफ के सदस्यों ने सोमवार सुबह फिर से हंगामा किया। इन लोगों का कहना है कि इन्हें 14 से ज्यादा दिन हो गए हैं। इसके बावजूद न तो इन्हें घर भेजा जा रहा है और न ही यहां इनके सैंपल लिए जा रहे हैं।

यहां कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं। इसके बावजूद सैंपल लेने के लिए टीम नहीं भेजी जा रही। इनमें से एक युवक ने बताया कि जिलाधिकारी से शिकायत करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम भेजी थी, लेकिन सभी के सैंपल नहीं लिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण का खतरा है, इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें