आगरा जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार सुबह आगरा में 28 कोरोना संक्रमित और बढ़ गए। अब आगरा में कुल 295 संक्रमित हो गए हैं।
डीएम पीएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को आए मामलों में एसआर अस्पताल के छह पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से 14 संक्रमित हुए, तीन जमाती और तीन स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। दो अन्य लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विगत सोमवार को आगरा में 12 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनके नमूने 19 अप्रैल को लिए गए थे। वहीं अब तक 26 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
30 हॉटस्पॉट और बढ़े
ताजनगरी में संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ गई है। अब 86 हॉटस्पॉट क्षेत्र हो गए। 30 हॉटस्पॉट सोमवार को नए बने। इन इलाकों में फायर सर्विस टीमों ने सैनिटाइजेशन किया।
1. होटल अमर थाना ताजगंज
2. होटल अमर यात्री
3. होटल सरोवर
4. एस बी आई थाना ताजगंज
5. आंध्रा बैंक
6. रावली मंदिर थाना रकाबगंज
7. एस आर हॉस्पिटल
8. बैंक ऑफ बड़ौदा थाना ताजगंज
9. पंजाब एंड सिंध बैंक
10. गढ़िया हॉटस्पॉट क्षेत्र
11. मनका गली
12. रोहित इन्कलेव रेजीडेंसी शमशाबाद रोड
13. एस बी रेजीडेंसी अपार्टमेंट
14. वाघराज पुर हॉट स्पॉट शहीद नगर
15. होटल क्लार्क सिराज
16. रंगरेजान गली शहीद नगर थाना मंटोला
17. नासीर मस्जिद
18. डलिया वाला फाटक
19. डिवीजन पुलिस चौकी
20. कचेरी घाट छत्ता बाज़ार थाना छत्ता
21. कनेरा बैंक
22. बेलनगंज चौराहा
23. सीता नगर थाना एत्माद्दौला
24. नुनिहाई
25. मधुश्री होटल
26. एस बी आई बैंक नुनिहाई
27. जसवंत नगर
28. शिव शक्ति हॉस्पिटल
29. जनहित हॉस्पिटल
30. प्रेम हॉस्पिटल
31. ट्रांस यमुना
32. सुशील नगर
33. सहकारी बैंक थाना नाई की मंडी
34. आईओबी बैंक
35. सिटी ब्लड बैंक
36. एसबीआई कलेक्ट्रेट, थाना नाई की मण्डी
37. एसएसपी कार्यालय
38. कोषागार कलेक्ट्रेट आगरा
39. हींग की मण्डी(8/840/2 हॉट स्पॉट) कोतवाली
40. मरकज मस्जिद ताल हॉटस्पॉट
41. नाला हींग की मंडी
42. कश्मीरी बाज़ार पन्नो गली
43. कोतवाली के सामने वोहर राम गोपाल हॉटस्पॉट
44. फव्वारा चौराहा व पुलिस चौकी पिकेट
45. सेंट जोन्स इंटर कॉलेज
46. हन्ते मोहल्ला वार्ड नंबर 68 थाना एम एम गेट
47. चित्रा सिनेमा के सामने मुकुट वाली गली
48. वाइट हाउस अपार्टमेंट चर्च रोड
49. गणपति विलास खंदारी रोड
50. फ्रेंड्स अपार्टमेंट
51. सिंडिकेट बैंक
52. द्वारका रेजीडेंसी
53. रॉयल निर्मल क्राउन
54. मून मैनसन
55. ओम मेडिकल कॉमप्लेक्स
56. डॉ एन एल पटनेय मेमोरियल
57. निर्मल आशना भागीरथी देवी मार्ग
58. फ्रेंड्स आशियाना अपार्टमेंट
59. न्यू लाजपत कुंज व वहां के सभी घर
60. माइक्रो पैथोलोज़ी लैब
61. वेदांत प्राइम खंडेलवाल कॉलोनी विजय नगर व सभी आवास
62. एसबीआई बैंक व एसबीआई प्रशासनिक ऑफिस
63. एसएन मेडिकल मेडिकल कॉलेज व ट्रामा सेंटर
64. थाना लोहा मंडी
65. तेली पाड़ा मोहल्ला
66. मोती कुंज
67. कारवान गली
68. गोकुल पुरा गली
69. गोकुल पुरा चौकी
70. सोनी अपार्टमेंट
71 चंदन नगर मोहल्ला थाना जगदीशपुर
72. विष्णु कॉलोनी थाना शाहगंज
73. चारबाग मोहल्ला
74. किशोरपुरा
75. थाना हरिपर्वत व पूरा परिसर
76. पुलिस चौकी संजय प्लेस
77. कॉस्मॉस मॉल
78. अग्रवाल सेवा सदन मुगल रोड थाना न्यू आगरा
79. अग्रवन वॉटर वर्क्स
80. पुरुषोत्तम दास हॉस्पिटल थाना सिकंदरा
81. रैनबो हॉस्पिटल
82. सिनर्जी हॉस्पिटल
83. सेक्टर 4 थाना जगदीश पुरा
84. पुलिस चौकी रुनकता
85 आशुतोष सक्सेना हॉस्पिटल थाना लोहामंडी
86 हींग की मंडी दवाई मार्केट थाना कोतवाली
सोमवार को छह मरीज डिस्चार्ज हुए
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कोरोना वायरस के छह और मरीजों ने बीमारी को मात दी है। इनको एसएन से देर शाम डिस्चार्ज कर दिया गया। इनकी दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई थीं। इन्हें मिलाकर कोरोना वायरस संक्रमित 26 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।