फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः डायलिसिस कराने वाली महिला कोरोना संक्रमित मिली, 168 पहुंची संख्या

Wed, 06 May 2020 05:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी अब 44 हो गई है
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बुधवार को संक्रमण का एक केस और बढ़ गया। संक्रमित मिली महिला ने डायलिसिस से पूर्व जांच कराई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को 137 रिपोर्ट में से एक नया केस मिला है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार रात तीन और लोग कोरोना मुक्त होकर आइसोलेशन से बाहर आ गए। इस तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी अब 44 हो गई है। वहीं अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब जिले में एक्टिव केस 121 हैं।
 
मदीना कॉलोनी निवासी महिला को किडनी में परेशानी है। इस कारण उसकी डायलिसिस होती है। विगत रविवार को डायलिसिस से पूर्व महिला की कोरोना जांच कराई गई थी। बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं तीन लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड से स्थानांतरित कर दिया गया है। 

दो गर्भवती महिलाओं को किया आगरा रेफर
कोरोना से संक्रमित मिली मोहल्ला राजपूताना और गांव किशोरपुर निवासी गर्भवती महिलाओं को आगरा रेफर कर दिया गया है। उनकी प्रसव की तिथि नजदीक है। 

आरएसएस पदाधिकारी सहित तीन मरीज हुए कोरोना मुक्त 
आरएसएस पदाधिकारी सहित तीन लोग मंगलवार रात कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। विगत 12 अप्रैल को आरएसएस पदाधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में आने से पॉजिटिव हो गए थे। वहीं हॉटस्पॉट क्षेत्र राही नगर और नक्कारची टोला क्षेत्र के दो मरीज भी ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें