फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में युवक की गोली मारकर हत्या से मची सनसनी, नामजद दी तहरीर

Wed, 06 May 2020 04:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में युवक की देर रात खेत पर काम करते समय नामजदों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजन सूचना पर खेत पर पहुंचे तो शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। हत्या की वारदात होने के बाद एएसपी क्राइम और एसएसपी ने भी वारदात स्थल का दौरा किया।

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बोर्रा कलां निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र प्रेमपाल मंगलवार की रात खेतों पर भूसा भरने गया था। बुधवार सुबह जब लोग खेतों की ओर निकले तब उन्हें अमित का शव ग्राम नगला गढ़ा के खेतों में पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, शव देख हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रेमपाल पुत्र मान सिंह बाबरिया ने थाना में दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे अमित का नगला गढ़ा निवासी उजागर सिंह के यहां आना-जाना था। उजागर सिंह की पत्नी से अमित की बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब एक बजे रामू पुत्र किताब सिंह, उजागर सिंह, नीतू पुत्री किताब सिंह व पवन पुत्र राम खिलाड़ी आदि ने अमित को खेतों में बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी।

शव राजवीर के खेत में पड़ा मिला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संगीन वारदात होने के बाद एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी क्राइम राहुल कुमार और सीओ जलेसर रामनिवास सिंह ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल भी की है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक उजागर की पत्नी से बातचीत करता था, इसके चलते पति शक करता था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उजागर सिंह ने अपने परिजनों की मदद से हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें