फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार, 16 पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली

Fri, 24 Jul 2020 04:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 637 तक पहुंच गई है
कार्यकर्ता, मीडियाकर्मी सहित 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज होती दिख रही है। शुक्रवार को 16 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई। संक्रमितों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग की रणनीतियों को विफल होने की साफ संदेश दे रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में दो सीएचसी के डाक्टर पहले ही सक्रमित हो चुके हैं। दो आशा, एक निजी अस्पताल का स्टाफ, एक मीडियाकर्मी भी कोराना की चपेट में आ गए हैं। एक साथ 16 कोरोना संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है। ताकि उनकी सैपलिंग कराई जा सके। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 637 हो गई है। सर्विलांस टीमें भी सूची बनाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

सिरसागंज क्षेत्र के सराय भरतरा निवासी दो आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई हैं। दोनों ही आशा कार्यकर्ताओं की सर्वे में ड्यूटी लगी थी। वह नियमित क्षेत्रों में भ्रमण पर जा रही थीं।

आशा कार्यकर्ताओं की जांच कराई गई थी, इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आशा कार्यकर्ता के पॉजिटिव आ जाने से गांव में हड़कंप मच गया है। क्योंकि इन आशा कार्यकर्ताओं ने सर्वे के दौरान घर-घर दस्तक दी थी। रिपोर्ट आने से कुछ घंटे पूर्व भी ड्यूटी करके घर वापस लौटीं थीं। 

एत्मादपुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला है। सांती रोड स्थित नगला गुलरिया गांव में 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। युवक को बुखार था, इसलिए कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। शिवपुरी कॉलोनी टूंडला निवासी एक मीडियाकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्हें कोविड अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।

मक्खनपुर के बाजे वाली गली में एक ही परिवार के तीन केस सामने आए हैं। पिता, पुत्र और पुत्री कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए। बेटा-बेटी के साथ पिता को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके घर के सामने कोरोना का एक केस निकला था। इसके बाद आस-पड़ोसियों की जांच कराई थी।  
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा में 69 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। अरांव के निकटवर्ती गांव ताखा में एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला के प्रसव से पूर्व कोरोना की जांच कराई गई थी। 

उसायनी के गांव सजातगढ़ और शहर के मोहल्ला भीमनगर गली नंबर एक में भी गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। माता वाला बाग में 56 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। शहर में 57 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

महिला ने लिखा दिया गलत पता और मोबाइल नंबर
पथवारी मंदिर के निकट, माता वाला बाग निवासी महिला ने कोरोना का सैपल देते समय गलत पता और मोबाइल नंबर अंकित करा दिया। रिपोर्ट जब कोरोना पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला द्वारा लिखाए गए आर्यनगर पते पर पहुंची। मगर उस स्थल पर कोई महिला नहीं रहती थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित महिला की तलाश में जुटी रही। कई घंटों की तलाश के बाद महिला पथवारी मंदिर, माता वाला बाग के निकट एक घर में मिली। महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें