यहां मिले नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार देर रात्रि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इस रिपोर्ट में 7 नए संक्रमित सामने आए। इसके अलावा विभाग ने 1603 लोगों की जांच की। 876 एंटीजन जांच में 4 लोग संक्रमित निकले। जबकि टूनेट की 2 जांच में दोनों ही संक्रमित निकल।
ये संक्रमित गनेश कालोनी, अशोक नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, सहावर गेट, सोरों के नगला मोती, लहरा रोड, अवानपुर,पटियाली के नगला बंजारन, अमांपुर के नगला बधा क्षेत्र में सामने आए। संक्रमितों के सामने आने के बाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों के द्वारा संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
जिला में रविवार को दो महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से एक महिला जिला अस्पताल में तथा एक महिला की मिशन अस्पताल में मौत हुई। कोराना के 15 नए संक्रमित चिन्हित हुए हैं। इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिंहित करके सूची तैयार की जा रही है ताकि उनकी जांच कराई जा सके।
- डॉ. अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ब्लैक फंगस: मथुरा में संक्रमण से निपटने को सर्विलांस टीम का गठन, बरतें ये सावधानियां