फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बेकाबू कोरोना: राजकीय संप्रेक्षण गृह पहुंचा संक्रमण, पांच की मौत, 367 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कोरोना संक्रमण से मरने वालों में चंदनवन निवासी 70 वर्षीय वृद्घ और बलदेवपुरम निवासी 60 वर्षीय वृद्घ की केएम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि एक मरीज ने वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
राजकीय संप्रेक्षण गृह, मथुरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गुरुवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 367 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के 55 बाल कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, पुलिस महकमे में भी कोरोना ने एंट्री की है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मरने वालों में चंदनवन निवासी 70 वर्षीय वृद्घ और बलदेवपुरम निवासी 60 वर्षीय वृद्घ की केएम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि एक मरीज ने वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में दम तोड़ दिया है। इधर वृंदावन निवासी और जगन्नाथपुरी निवासी व्यक्ति की केडी में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।  मथुरा शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

वृंदावन में भी 6 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ, उनकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर जनपद के बालाजीपुरम, वेस्ट प्रताप नगर, लक्ष्मीनगर, एमएच, रामनगर कॉलोनी, बरसाना रोड,  कच्ची सड़क हेलनगंज, जिला चिकित्सालय, महोली, साकेतपुरी महोली रोड, यमुना बाग रोड सदर बाजार, टेकमैन सिटी, नयति हॉस्पीटल, महाविद्या कॉलोनी, माधव पुरी, पुष्पांजलि टाउनशिप, प्रताप नगर, सिविल लाइन, शिवसा हाइटस गोवर्धन रोड, अशोक सिटी,  मायापुरी, ललितपुर कामिनी, श्याम कॉलोनी टाउनशिप, आनन्दवन नवादा, बरारी, आशोका आइट्स, सौंख रोड महाराजा कॉलोनी,  शांति नगर महोली रोड, लक्ष्मीनगर बगीची गली, राधा निवास, नरसीपुरम रांची बांगर, कृष्णा ऑर्चिड, शास्त्री नगर, लक्ष्मीनगर बगीचा कॉलोनी, कृष्णा नगर, अर्मी गार्डन, कृष्णानगर, देवीपुरा, केडीएमसी, चैतन्य विहार, महोली रोड, श्री कृष्णा लोक, राजविहार में कोरोना के मामले पाए गए हैं। इसके अलावा देहात क्षेत्र में मांट, रामा नगला, बहादुरवन, श्याना,  भादनवन, नौहझील, पानीगांव, चौमुहां में भी कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस अप्रैल के बाद युवाओं को लगेंगी वैक्सीन
मथुरा में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को दस अपैल के बाद जनपद में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाने की शुरुआत होने जा रही है। 18 से 44 वाले आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस वैक्सीनेशन कार्य को लेकर बैठक कर व्यवस्थाओं की रणीनति बनाई गई।

बड़ी कार्रवाईः एटा सीडीओ सहित तीन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति, जानिए क्या था मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें