मथुरा में गुरुवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 367 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के 55 बाल कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, पुलिस महकमे में भी कोरोना ने एंट्री की है।
कोरोना संक्रमण से मरने वालों में चंदनवन निवासी 70 वर्षीय वृद्घ और बलदेवपुरम निवासी 60 वर्षीय वृद्घ की केएम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि एक मरीज ने वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में दम तोड़ दिया है। इधर वृंदावन निवासी और जगन्नाथपुरी निवासी व्यक्ति की केडी में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मथुरा शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
वृंदावन में भी 6 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ, उनकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर जनपद के बालाजीपुरम, वेस्ट प्रताप नगर, लक्ष्मीनगर, एमएच, रामनगर कॉलोनी, बरसाना रोड, कच्ची सड़क हेलनगंज, जिला चिकित्सालय, महोली, साकेतपुरी महोली रोड, यमुना बाग रोड सदर बाजार, टेकमैन सिटी, नयति हॉस्पीटल, महाविद्या कॉलोनी, माधव पुरी, पुष्पांजलि टाउनशिप, प्रताप नगर, सिविल लाइन, शिवसा हाइटस गोवर्धन रोड, अशोक सिटी, मायापुरी, ललितपुर कामिनी, श्याम कॉलोनी टाउनशिप, आनन्दवन नवादा, बरारी, आशोका आइट्स, सौंख रोड महाराजा कॉलोनी, शांति नगर महोली रोड, लक्ष्मीनगर बगीची गली, राधा निवास, नरसीपुरम रांची बांगर, कृष्णा ऑर्चिड, शास्त्री नगर, लक्ष्मीनगर बगीचा कॉलोनी, कृष्णा नगर, अर्मी गार्डन, कृष्णानगर, देवीपुरा, केडीएमसी, चैतन्य विहार, महोली रोड, श्री कृष्णा लोक, राजविहार में कोरोना के मामले पाए गए हैं। इसके अलावा देहात क्षेत्र में मांट, रामा नगला, बहादुरवन, श्याना, भादनवन, नौहझील, पानीगांव, चौमुहां में भी कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं।