फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: 11 माह में मिले 10,490 मरीज, महिलाओं से दो गुने पुरुष

Wed, 03 Feb 2021 09:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा

सार

  • 10,278: डिस्चार्ज हुए
  • 172: मरीजों की हुई मौत
  • 40: मरीज अस्पताल-होम आइसोलेेशन में
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के 11 महीनों के दौरान जिले में 10,490 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या दोगुनी है। 10,278 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी महज 15 रह गई है। चिकित्सक मानते हैं कि यही दर रही तो इसी महीने कोविड अस्पताल खाली हो जाएंगे, मरीजों की संख्या भी शून्य हो जाएगी। 
विज्ञापन


मार्च से दो फरवरी तक मिले 10,490 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 7,030 पुरुष जबकि महिलाओं की संख्या 3,379 रही। बच्चों की बात करें तो नौ साल से कम उम्र के 81 बच्चे इस दौरान संक्रमित हुए। मरीजों में 30 से 50 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज रहे।

इनका औसत 52 फीसदी रहा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में मधुमेह-उच्च रक्तचाप की परेेशानी वाले अधिक रहे। ऐसे 40 प्रतिशत मरीज रहे। आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में बुजुर्ग ज्यादा रहे, इनकी उम्र 60 साल से अधिक की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने कोविड अस्पताल खाली होने की उम्मीद
कोरोना वायरस के अभी 40 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 15 मरीज अस्पतालों में और शेष होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से पांच एसएन मेडिकल कॉलेज में, बाकी के निजी अस्पताल में हैं। चिकित्सकों को उम्मीद है कि इस महीने में एसएन समेत निजी कोविड अस्पताल भी खाली हो जाएंगे। 

ठीक होने की दर अधिक
कोरोना वायरस के मरीज कम मिल रहे हैं और ठीक होने की दर अधिक है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम होती रहेगी। इस महीने एक दिन में शून्य मरीज और कोविड अस्पताल खाली होने की भी उम्मीद है।  -डॉ. नंदन सिंह, रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य 

फरवरी राहत भरी होगी
वैक्सीन लगना शुरू हो गया है और मरीज भी कम मिल रहे हैं। इससे फरवरी का महीना राहत भरा होगा। गंभीर हाल के मरीज भी कम ही हैं, ऐेसे में इस महीने अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या शून्य हो सकती है। -डॉ. राजीव उपाध्याय, निर्वाचित अध्यक्ष आईएमए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें