कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के 11 महीनों के दौरान जिले में 10,490 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या दोगुनी है। 10,278 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी महज 15 रह गई है। चिकित्सक मानते हैं कि यही दर रही तो इसी महीने कोविड अस्पताल खाली हो जाएंगे, मरीजों की संख्या भी शून्य हो जाएगी।
मार्च से दो फरवरी तक मिले 10,490 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 7,030 पुरुष जबकि महिलाओं की संख्या 3,379 रही। बच्चों की बात करें तो नौ साल से कम उम्र के 81 बच्चे इस दौरान संक्रमित हुए। मरीजों में 30 से 50 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज रहे।
इनका औसत 52 फीसदी रहा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में मधुमेह-उच्च रक्तचाप की परेेशानी वाले अधिक रहे। ऐसे 40 प्रतिशत मरीज रहे। आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में बुजुर्ग ज्यादा रहे, इनकी उम्र 60 साल से अधिक की थी।