फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: कोरोना वायरस के नए मामलों में आई कमी, 20 मरीज मिले 25 हुए ठीक

Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कुल आंकड़ा 10,048 पहुंचा
  • 9,611 मरीज ठीक हुए
  • अब तक 169 संक्रमितों की मौत 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में रविवार को 20 नए मरीज और मिले हैं वहीं 25 मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 10,048 पहुंच गया है। इनमें 9,611 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 169 की मौत हो चुकी है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 4.07 लाख मरीजों की जांच हो चुकी है। नए केसों में कमी आई है। पिछले तीन दिन में किसी रोगी की मृत्यु नहीं हुई। 20 नए समेत कुल 10048 मरीज हैं। 25 नए समेत 9611 ठीक हुए हैं। 268 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वस्थ होने की दर 95.65 फीसदी है।
विज्ञापन



एसएन के डॉक्टर समेत 20 संक्रमित मिले
कोरोना वायरस के रविवार को 20 नए मरीज मिले हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। एत्मादपुर में एक ही परिवार में दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इंद्रपुरी, हिमाचल कॉलोनी देवरी रोड, दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, ट्रांस यमुना कॉलोनी, शाहगंज, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम और ताजगंज क्षेत्र में भी वायरस के नए मरीज मिले हैं।


27,793 की स्क्रीनिंग, 24 की कोरोना जांच कराई
स्वास्थ्य विभाग की 118 टीमों ने दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, ट्रांस यमुना कॉलोनी, शाहगंज, कमला नगर, बल्केश्वर, सिकंदरा, बोदला और जैतपुर कला के 7040 घरों के 27,793 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा, इसमें 24 लोग कोरोना संदिग्ध मिले। इनकी कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लिए गए। सभी को आइवरमेक्टिन और मल्टी विटामिन दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें