स्वास्थ्य की जांच करती टीम ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
देहात में फिर से कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। जनवरी के आठ दिन में 93 में से 44 मरीज देहात के हैं। शहर की पांच हॉटस्पॉट कॉलोनियों में संक्रमण की दर में कमी आई है। दिसंबर में देहात में सात से दस दिन में तीन से पांच मरीज ही मिल रहे थे।
इस माह इनकी दर बढ़ गई है, लगभग रोजाना देहात में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जनवरी के पहले आठ दिनों में कोरोना के 93 मरीज मिले हैं। इसमें से 44 मरीज देहात के हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 मरीज अछनेरा ब्लॉक के हैं। इसके अलावा बाह, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, खंदौली, शमसाबाद, बरौली अहीर और एत्मादपुर में भी मरीज मिले हैं।
कोरोना के दस माहः हौसलों से आगरा ने जीती वायरस से जंग, 103 साल की संक्रमित बुजुर्ग ने भी दी 'मात'
पांच कॉलोनियों में संक्रमण की दर हुई कम
दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी और शाहगंज में रोजाना संक्रमित मिल रहे थे। इस महीने में राहत की बात है कि इनमें से अब तीन से पांच दिन में दो-तीन मरीज ही मिल रहे हैं। जबकि पहला मरीज मिलने के बाद 10 महीने में लगभग रोजाना इनमें संक्रमण के मामले पाए गए।