शुक्रवार को कोरोना वायरस के 65 नए मरीज मिले हैं। इसमें से दो बच्चे और इतने ही चिकित्सक शामिल हैं। रुपल इन्क्लेव धौलपुर हाउस में एक ही परिवार के पांच और केदार नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चंद्रलोक कॉलोनी, विजय नगर, सीएचसी अछनेरा, जयपुर हाउस, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार और सिरकी मंडी में एक ही परिवार के दो से तीन सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
मलपुरा, विधा नगर, टीचर्स कॉलोनी, रोहता, सिकंदरा, बुंदू कटरा, शिल्पग्राम, गुदड़ी मंसूर खान,नगला भवानी, रंधीर नगर दयालबाग, सेमरी ताल, मोती कटरा, नारायण विहार कॉलोनी, जज कंपाउंड, दौरेठा, शंभू कुंज कमला नगर, मुगल रोड कमला नगर, जैतपुर कलां, रावली और नगला पदी में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।