आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ रही है। गुरुवार को 15 नए मरीज मिले हैं, ताजनगरी में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 10,739 हो गई है। अब तक कुल 10,428 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जनपद में रिकवरी रेट 97.10 प्रतिशत है, वहीं अब तक कुल 62,7218 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं।
नए मरीज अनूप अपार्टमेंट विजय नगर, बाग फरजाना, दयालबाग सौ फुटा रोड, गोकुलपुरा, कृष्णा लोक कॉलोनी, मोतीकटरा, इरादत नगर संतोषी माता मंदिर, ओल्ड सुरक्षा बिहार, प्रेम पुरी कॉलोनी, आरटीओ कंपाउंड प्रतापपुरा, संवाई एत्मादपुर, शिवाजी नगर, सिलिगेट कॉलोनी गंगे गौरी बाग, विद्युत नगर, विभव नगर हैं।
लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित
बता दें कि विगत बुधवार को आगरा में कोरोना वायरस के 15 मरीज मिले। इसमें 100 फुटा दयालबाग निवासी 13 साल का बालक भी शामिल था। पुष्पांजलि एक्सटेंशन में एक ही परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित हुए। इसके साथ ही आवास विकास कॉलोनी, बाग फरजाना, फ्रेंड्स कॉलोनी अमर विहार, गणपति किंग्स सिकंदरा, किदवई पार्क, मंडी शहीद खां, नई आबादी बसई खुर्द, उत्तर विजय नगर कॉलोनी, पुष्पांजलि एक्सटेंशन, सदर बाजार और सूर्य नगर सिविल लाइन कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए।