फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: पहलीबार मिले सबसे कम मरीज, चार लाख से अधिक लोगों की हुईं कोरोना जांच

Fri, 25 Dec 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अब 228 मरीज उपचाराधीन
  • कुल 10,122 मरीज पॉजिटिव मिले
  • अब तक 170 मरीजों की मौत
विज्ञापन
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को पहली बार सबसे कम 12 नए मरीज मिले हैं। वहीं 20 मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 10,122 पहुंच गया है। अब तक 170 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन



डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक 4.14 लाख लोगों की जांच में कुल 10,122 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9,724 ठीक हो चुके हैं और 170 की मृत्यु हो चुकी है। अब 228 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वस्थ्य होने की दर 95 से बढ़कर 96.07 फीसद तक पहुंच गई है।


12 और संक्रमित मिले, एसएन का छात्र भी पॉजिटिव

गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 12 और मामले मिले हैं। संक्रमितों में एसएन मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस का छात्र भी है। इसके अलावा देव नगर खंदारी में एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। कमला नगर के युवक ने शहर से बाहर जाने के लिए कोरोना की जांच कराई, उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। श्यामो, बाह में संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें