कोरोना के नमून लेने के लिए टीम गठित
- फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ की की जांच में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। पुणे की लैब में जांच के बाद ही इसकी पूरी तरह से पुष्टि होगी। तब तक सभी संदिग्ध छह मरीजों को दिल्ली इलाज के लिए भेज दिया है।
जूता कारोबारी दो सगे भाई दिल्ली निवासी अपने रिश्तेदार के साथ इटली घूमकर 26 फरवरी को लौटे हैं। दिल्ली निवासी रिश्तेदार को जुकाम-सांस लेने में परेशानी होने पर कोरोना वायरस की आशंका पर नमूने लिए गए थे, जिसकी जांच में पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस मरीज का यह दिल्ली में पहला मामला है। इस बारे में जानकारी मिलने पर दोनों भाई परिवार के सभी सदस्यों के साथ सोमवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचे थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भी पहुंची
छह मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम जिला अस्पताल पहुंची। इसमें नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह भी रहे। उन्होंने एसआईसी, सीएमओ, एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य समेत चिकित्सकीय टीम के साथ बैठक कर जायजा लिया।
- भीड़ वाले स्थानों से जाने से बचें।
- नियमित हाथ धोएं।
- संभावित मरीज के संपर्क से बचें।
- चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
- जुकाम-खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।