फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आगरा में भी प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए, स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने से रोकने की कवायद

Thu, 19 Mar 2020 10:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे ने बुधवार की रात 12 बजे से आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों का प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। अब आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां जैसे स्टेशनों पर यात्रियों को रिसीव करने या उन्हें छोड़ने के लिए आने वाले लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रयागराज, छिवकी, कानपुर, टूंडला समेत आठ स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के दामों में वृद्धि की गई थी। मंडल के वाणिज्य प्रबंधक/जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। ऐसा स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने से रोकने के लिए किया गया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं कोरोना वायरस संक्रमित यात्री के गतिमान एक्सप्रेस से दिल्ली से आगरा आने के मामले के बाद रेलवे ने विगत मंगलवार से एहतियाती उपाय अपनाने शुरू कर दिए हैं। आगरा मंडल में ट्रेनों के अनारक्षित कोच के प्रवेश द्वार के हैंडल, टॉयलेट नल और सीट के पास कीटाणुनाशक का प्रयोग कर सफाई की गई और सैनेटाइज किया गया। वहीं कैंट स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए काउंटर बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें