फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किले के पास से कार सवारों ने किया युवती का अपहरण, पुलिस महकमे में मची खलबली

Thu, 19 Mar 2020 09:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज किए चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा किले के पास से कार में तीन युवक एक युवती को अगवा कर ले गए हैं। यह सूचना मंगलवार रात को एक राहगीर ने पुलिस को दी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने तलाश की।
विज्ञापन


बुधवार तक 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन कार कहीं नजर नहीं आई। वहीं युवती के लापता होने के बारे में भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने राहागीर की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंगलवार रात को 9:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर सूचना आई थी कि किले के पास यमुना किनारा रोड पर एक युवती खड़ी हुई थी। अचानक सफेद रंग की कार आई। उसमें से 20 से 25 साल की उम्र के तीन युवक उतरे। उन्होंने युवती को पकड़ लिया। इसके बाद कार में अगवा कर जीवनी मंडी की ओर चले गए। यह सूचना एसडीएम बाह के कार्यालय में तैनात कर्मचारी गिरीश चंद्र ने दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर पुलिस मेें हड़कंप मच गया। सीओ सदर विकास जायसवाल पहुंच गए। गिरीश चंद्र से कार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार का जीजे नंबर ही देखा था। वाटरवर्क्स, भगवान टॉकीज और रामबाग तक कार को देखा गया, लेकिन कार के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी।

बुधवार तक पुलिस ने यमुना किनारा, जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स और रामबाग क्षेत्र के 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, कार नजर नहीं आई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि राहगीर की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि युवती और कार के बारे में जानकारी नहीं लगी है। युवती के परिजन भी नहीं आए हैं। युवती के लापता होने की जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल जांच की जा रही है।

...तो परिजन आते पुलिस के पास 
पुलिस का कहना है कि अगर, युवती का अपहरण हुआ है तो परिजन भी शिकायत करने आएंगे, लेकिन बुधवार तक किसी थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। वहीं राहगीर ने जो समय बताया है, उस समय के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं, लेकिन कोई कार नजर नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें