फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में दूसरा बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 22 May 2020 12:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • सक्रिय मामलों की संख्या 17 
  • 38 मरीज इस जंग को जीत चुके
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा की नगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुक नहीं रही है। हर दिन नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। गोकुल में मृतक बुजुर्ग का दूसरा बेटा भी संक्रमित मिला है। एक बेटा कल संक्रमित पाया गया था। 
विज्ञापन


मथुरा जनपद में कुल 59 मरीज कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब तक 38 मरीज इस जंग को जीत चुके हैं। जनपद में 5 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं अब सक्रिय मामलों की संख्या 17 रह गए हैं।

ये भी पढ़ें: मथुराः मृतक संक्रमित बुजुर्ग का बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, 58 हुई कुल संख्या
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव गोकुल निवासी बुजुर्ग की कोरोना वायरस से मौत हुई थी। इसके बाद उनका बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। बुधवार की शाम आगरा स्थित लैब से 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक का बेटा पिछले दो दिन से होम क्वरंटीन था। वहीं कोसी निवासी महिला डॉक्टर की बुधवार की शाम दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि इससे पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले लगभग सात दिन में मथुरा में नए कोरोना पॉजिटिव केस तेजी के साथ सामने आए हैं। मंगलवार रात फरह में एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित पाए गए थे।

क्वारंटीन मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंच गई है। शहर का बड़ा हिस्सा सील कर दिया गया है। रेड जोन में मथुरा को शामिल करने के बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें