फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तीन दिन में 16,684 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई कार्ययोजना

Wed, 30 Dec 2020 11:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • -86 डिग्री सेल्सियस तक के डीप फ्रीजर की व्यवस्था
  • एसएन ने डॉक्टरों की बनाई रैपिड रिस्पांस टीम
विज्ञापन
वैक्सीन वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए कार्ययोजना तैयार की है। तीन दिन में 16,684 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें से कोई कर्मचारी छूट जाता है तो उसके लिए एक दिन अतिरिक्त रखा गया है। 
विज्ञापन



वैक्सीन लगाने के लिए तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और फिर अगला सोमवार तय किए गए हैं। तय कर्मचारियों में से जो बच जाएंगे उनको फिर अगले शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक लगेंगे। 55 बूथों पर 476 लोगों की टीमें तैनात रहेंगी। टीका लगने के बाद दूसरी खुराक के लिए संबंधित का नाम कोविन एप पर भी दर्ज किया जाएगा। 28वें दिन संबंधित के पास फोन पर मैसेज पहुंच जाएगा।

कोरोना: दूसरे चरण में 32 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, मांगी कर्मचारियों की सूची
विज्ञापन


-86 डिग्री सेल्सियस तक के डीप फ्रीजर की व्यवस्था
इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च के निर्देश पर तीन तरह के डीप फ्रीजर रखने की व्यवस्था की है। इसमें एक फ्रीजर -20 डिग्री सेल्सियस और दूसरा -86 डिग्री सेल्सियस और एक सामान्य फ्रीजर रहेगा, जिसका तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक होगा। आईसीएमआर ने राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल संस्थान के निदेशक डॉ. श्रीधर पाटिल से डीप फ्रीजर के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। चिकित्सकीय स्टाफ की भी जानकारी देने के लिए कहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

एसएन ने डॉक्टरों की बनाई रैपिड रिस्पांस टीम
एसएन कॉलेज में डॉक्टरों की चार रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें वैक्सीन का रखरखाव और टीकाकरण बूथों पर लोगों की निगरानी करेंगी। टीकाकरण के वक्त किसी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकीय सेवाएं देगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एसएन में 1300 के स्टाफ ने वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराया है। इनको पहले दिन ही टीका लगवाया जाएगा।

तीन तरह की वैक्सीन रखने की इंतजाम
आगरा को कौन सी कंपनी की वैक्सीन भेजी जाएगी, यह तय नहीं हैं। तीन तरह की कंपनियों की वैक्सीन रखने की व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय बोले कि कोई भी वैक्सीन मिल सकती है, लेकिन स्वदेशी के आने की ज्यादा संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें