फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनी के गांव में कारोना संदिग्ध होने से ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
किशनी के एक गांव में कोरोना संदिग्ध की सूचना पर जांच करने पहुंची पु़लिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के एक गांव में गुरुग्राम (हरियाणा) से एक युवक अपने घर पहुंचा है। युवक की तबियत खराब देखकर ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस और प्रशासन को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की घर में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीण युवक के घर में होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने शनिवार को एसडीएम रामसकल मौर्य को सूचना दी कि गांव में एक युवक गुरुवार को आया हुआ है। उसे कोरोना वायरस के लक्षण खांसी, जुकाम और बुखार है। एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तो वह युवक वहां नहीं मिला।
युवक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि वह गांव नहीं लौटा है। जबकि ग्रामीणों को दावा था कि युवक थोड़ी देर पहले ही गांव में देखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव से लौटी तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी काफी देर तक परिजनों से पूछताछ करती रही, लेकिन परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक युवक बाहर से आया है और उसमें कोरोना जैसे लक्षण लग रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन युवक घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि युवक वापस नहीं आया है। -
विज्ञापन

रामसकल मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें