05एमएनपी-03-जागीर विकास खंड में एक टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करते सीएमओ
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पुलिस लाइन में नौ कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ ने पुलिस लाइन के कोरोना सेल प्रभारी एएसपी को पत्र लिखकर संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाकर उनकी जांच करवाने की बात कही गई है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया था। इस दौरान 100 पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई थी जिसमें नौ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस लाइन के कोरोना सेल प्रभारी एएसपी मधुवन कुमार सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सभी नौ संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का वह अपने स्तर से पता लगाए। उन सभी को बुलाकर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। इससे कि उनकी जांच कराई जा सके। सीएमओ ने एएसपी से संबंधितों को क्वारंटीन हाउस और स्वास्थ्य शिविरों में जांच कराने की भी बात कही।