फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के लिए विकास भवन और ब्लॉक कार्यालय सील

विज्ञापन
21एमएनपी-12-बीएसए कार्यालय पर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विकास भवन को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। विकास भवन के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। ब्लॉक कार्यालय को भी बुधवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक पत्रवाहक और ब्लॉक कार्यालय में लिपिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों की रिपोर्ट आने के बाद कार्यालयों में खलबली मच गई है। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कोरोना से बचाव के लिए विकास भवन के सभी कार्यालयों को 24 घंटे के लिए बंद करा दिया है। अब सीधे कार्यालय बृहस्पतिवार को ही खुलेंगे। ब्लॉक कार्यालय को बुधवार को बंद कर दिया गया है। विकास भवन में इससे पहले भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुका है। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 24 घंटे के लिए विकास भवन बंद किया गया है। सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। आगे हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें