फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए संक्रमित का पूरा परिवार हुआ संक्रमित

विज्ञापन
19एमएनपी-08-बिछवां में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव हाजीपुर में दिल्ली से आए युवक के संपर्क में आने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्य और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पुलिस ने गांव को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज कराते हुए गांव के लोगों की स्क्रीनिंग कराई है।
विज्ञापन

हाजीपुर निवासी एक व्यक्ति एक सप्ताह पहले गांव आया था। गांव में कुछ दिन रहने के बाद उसने ग्रामीणों के दबाव में जांच कराई। जांच के दौरान 16 जून को वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद 16 को ही उसके परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जो शुक्रवार को प्राप्त हुए। परिवार में चार सदस्य कोरोना संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर सभी को आइसोलेशन वार्ड भिजवाया। वहीं पुलिस ने गांव की सभी गलियों को बंद करते हुए गांव के लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें