17एमएनपी-02-जिला अस्पताल में बिना चादरों के बेड पर लेटे मरीज
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार है। अस्पताल प्रशासन भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच भी यहां इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए चादरें उपलब्ध नहीं है। बिन चादरों के बेड पर मरीजों के लेटने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
कोरोना संक्रमण के बीच जहां सभी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। वहीं जिला अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं। यहां ओपीडी सेवा तो बंद है लेकिन इमरजेंसी सेवा में आने वाले मरीजों के जीवन के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान करना आसान नहीं है। इसे देखते हुए शासन से अस्पताल के प्रत्येक वार्ड को दिन में पांच से छह बार सैनिटाइज कराने के निर्देश हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि बिना चादर के किसी भी बेड पर मरीज को न लिटाया जाए। लेकिन बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बिना चादरों के मरीजों को लेटा देखा गया। ऐसे में मरीजों को जहां गर्मी के चलते दिक्कत हुई। वहीं मरीजों में संक्रमण फैलने का भी डर सता रहा।
- अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को चादर उपलब्ध कराई जाती है। यदि किसी मरीज को चादर नहीं मिली है तो उसकी जांच की जाएगी। - डॉ. आरके सागर सीएमएस।