फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिश्चियन कंपाउंड के पांच रास्तों पर लगाए बैरियर

विज्ञापन
13एमएनपी-05-क्रिश्चियन कंपाउंड में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद रास्ता और तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन कंपाउंड निवासी कोरोना संक्रमित की मौत के बाद कंपाउंड में चौकसी बढ़ा दी है। कंपाउंड की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस ने आवागमन रोक दिया है।
विज्ञापन

क्रिश्चियन कंपाउंड निवासी पिता और दो पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक ही स्थान पर रहने वाले तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने क्रिश्चियन कंपाउंड को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। संक्रमित पिता की मौत शनिवार को उपचार के दौरान सैफई में हो गई। इसके बाद क्रिश्चियन कंपाउंड की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करने केे बाद एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बैरियरों पर तैनात पुलिस से कहा है कि कंपाउंड में किसी को भी नहीं जाने दिया जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोग अपने घरों में ही रहें। अगर कोई घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
पांच स्थानों पर लगाए गए बैरियर
क्रिश्चियन कंपाउंड की ओर जाने वाले रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। स्टेशन रोड से कंपाउंड की ओर जाने वाले दो रास्ते, कोतवाली के सामने से जाने वाला रास्ता, पचौरी कंपाउंड से जाने वाला रास्ता, देवपुरा से जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्रिश्चियन कंपाउंड क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। वहां रहने वाले लोगों से अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। हॉटस्पॉट और बफर जोन में बेवजह घूमने वालों को चिह्नित करके पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

रजनीकंात, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें