10एमएनपी-23-दन्नाहार के गांव कुचेला से संक्रमित को भोगांव भेजते एसडीएम व डॉक्टर
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव कुचेला में दिल्ली से लौटा युवक कोरोना संक्रमित निकला है। इसके बाद पूरे गांव को सील कर दिया है। युवक के संपर्क में आने वाले 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
कुचेला निवासी युवक दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक पनीर की दुकान पर काम करता था। 18 मई को वह चुपके से गांव आ गया। छह जून को उसे बुखार आया तो उसकी जांच कराई गई। जांच के बाद 10 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसडीएम सदर रजनीकांत, एसएचओ दन्नाहार ओमहरि बाजपेयी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार गांव पहुंच गए। संक्रमित को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। वहीं संक्रमित के संपर्क में आने वाले 30 अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को डोर-टू डोर स्क्रीनिंग कराई जाएगी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने कुचेला गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है।