फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने उठाई सुरक्षा किट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सफाई कर्मियों ने सुरक्षा किट उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर किट उपलब्ध कराने और सभी सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जिले भर के सफाईकर्मी कोरोना के दौरान भी साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। उन्हें अब तक सुरक्षा के लिए मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने सुरक्षा किट उपलब्ध कराने और सभी सफाई कर्मचारियों को हर सप्ताह स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष अजय कुमार, दीपक वाल्ममीकि, राकेश कुमार, रविंद्रनाथ, धर्मवीर सिंह, मंजू देवी, अनिल भारती, सर्वेश कुमार आदि शामिल हैं।
कर्मियों को मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर दिए गए थे। मास्क और ग्लब्स को लंबे समय तक उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। सफाईकर्मी साफी का उपयोग करें और साबुन से हाथ धोएं जो भी व्यवस्थाएं जरूरी हैं कराई जाएंगी। स्वामीदीन, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें