फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए आदि भत्तों पर रोक लगाए के निर्णय का कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की एक बैठक नगर निगम के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भुल्लू सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ने की। संचालन अध्यक्ष अनिल कुमार भाष्कर ने किया। बैठक के दौरान वक्तओं ने कहा कि संक्रमण कोरोना वायरस की भंयकर बीमारी के बढ़ते प्रकोप एवं घोषित लॉकडाउन में अधिकारी कर्मचारीगण शहर के प्रत्येक रोड, मोहल्ला व गलियों में अपनी जान जोखिम में डालकर पानी की सप्लाई, बिजली की सप्लाई सफाई व्यवस्था तथा सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था को संभाले हुए है और निष्ठा पूर्वक अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के डीए आदि भत्तों पर वर्ष 2021 तक रोक लगाने की निर्णय का कर्मचारियों ने विरोध किया है। जबकि निकाय के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों ने एक एक दि का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया है। इसके बाद भी सरकार ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में न रखकर गलत निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने निर्णय को वापस लेने की मांग की है। मांग करने वालों में दिनेश यादव, दीपक बाल्मीकि, राशिद अली, प्रमोद यादव, अरविंद पाल सिंह, श्याम सिंह यादव, इकबाल, मुकेश कुमार, सुरेश पाल सिंह, सतीश कटारा, मान सिंह, विनीत कुमार, नीरज निगम, विमल यादव आदि शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें