फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
18एमएनपी-09- मृतक रवि का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा से सटे पंजाबी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने सतर्कता के बीच युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड पर्वत सिंह पंजाबी कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी दो बेटियों, दो पुत्रों सहित रहते हैं। पर्वत सिंह के बड़े पुत्र रवि की शनिवार की सुबह अचानक हालत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देहरादून से लौटा था रवि
परिजनों के अनुसार रवि देहरादून में एक फैक्टरी में काम करता था। 19 मार्च को वह अपने जीजा सोनू निवासी तारापुर कन्नौज के पास फरीदाबाद पहुंचा। जीजा सोनू तो 20 मार्च को ही फरीदाबाद से मैनपुरी आ गए, लेकिन रवि लॉकडाउन के बाद 25 मार्च को मैनपुरी आया। यहां बस स्टैंड पर उसकी स्क्रीनिंग कराने के बाद 14 दिन तक होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी में जिस युवक की मौत हुई है, उसके परिजनों से कोरोना टीम के सदस्यों ने वार्ता की। युवक में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इमरजेंसी और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को पूरी तरह से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें