फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैँपलिंग करते समय पूरी सावधानी बरतें

विज्ञापन
18एमएनपी-16-भोगांव नवोदय विद्यालय में मौजूद डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सैंपलिंग करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्वारंटीन हाउस में मौजूद व्यक्ति को खाने, पीने की असुविधा न हो। सफाईकर्मी तीन शिफ्ट में काम करें। यह बातें शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय ने भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा सफाईकर्मी तीन शिफ्ट में सुबह सात से दोपहर दो बजे, दोपहर दो बजे से रात नौ बजे, रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक ड्यूटी करेंगे। दो सफाईकर्मी पीपीई किट पहनकर कमरे में जाकर सफाई करें। यदि कोई समस्या हो तो नोडल अधिकारी, एसडीएम, सीओ भोगांव को तत्काल सूचना दें। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएसए, दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक डीआईओएस नोडल अधिकारी के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय में रहेंगे। सभी को सैनिटाइजर, नहाने, कपड़े धोने के साबुन, पानी की बोतल, बिस्किट उपलब्ध कराए जाएं। सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, सीओ सिटी अभय नरायन राय, सीओ भोगांव प्रियांक जैन, सीएमएस डॉ. आरके सागर, डॉ. आरके सिंह, चीफ फार्मासिस्ट ऋषि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें