फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 टीमों ने घर-घर जाकर की लोगों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
16एमएनपी-13-पंजाबी कालोनी में स्क्रीनिंग करने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। शहर के प्रत्येक मोहल्ले में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। शहर में कुलज 51 टीमों से स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में आगरा के पारस हॉस्पिटल से आई महिला के पति व कस्बा करहल में एक पुरुष को प्रथम जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की 51 टीमों ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 11 लोगों को क्वारंटीन हाउस भेजा गया।
इन आंकड़ों पर दिया गया विशेष ध्यान
शहर में भ्रमण पर निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम को जो बिंदु दिए गए थे उसमें घर में कुल कितने सदस्य हैं। उनमें से किसी को सर्दी जुकाम तो नहीं है। घर के सदस्य किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में तो नहीं आए। घर में बाहर से आने वाले सदस्यों की संख्या व जगह जहां से वे आए हैं का ब्यौरा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें