फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचावः जिला महिला अस्पताल के स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
10एमएनपी-08-जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को स्टाफ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कोरोना वायरस को लेकर बचाव और मरीजों के उपचार आदि की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में प्रशिक्षक डॉ. पीके दुबे ने यहां तैनात डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि प्रत्येक डॉक्टर मरीजों को उपचार देते समय सुरक्षा के संपूर्ण साधन अपनाए। सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाए। लैब टेक्नीशियन पूरे सुरक्षा कवच में ही मरीजों की जांच करें। बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों की जानकारी कोरोना वायरस सर्विलांस टीम को दी जाए। किसी प्रकार से मरीजों के उपचार में सुरक्षा कवच नहीं टूटना चाहिए। प्रशिक्षक ने स्टाफ को भी निर्देश दिए वे स्वयं भी सामाजिक दूरी बनाते हुए कार्य करें। किसी भी जगह पर झुंड बनाकर न बैठें। हर 20 मिनट पर सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके पचौरी, विमल चौहान, डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. डीके शाक्य, अवनीश कुमार, राजेश कुमार आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें