मैनपुरी। लॉकडाउन के चलते दवाओं की जरूरत लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कुछ लोग दवा लेने जा रहे हैं तो कुछ लोग दवा लेने जाने का बहाना बना रहे हैं लेकिन अब दवा लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। केमिस्ट एसोसिएशन घर बैठे आप तक दवा पहुंचाएगी।
इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के मेडिकल स्टोर की एक सूची जारी की गई है। इस सूची में क्षेत्रवार मेडिकल स्टोर का नाम और मोबाइल नंबर दिया गया है। इस नंबर पर आपको बस दवा का पर्चा व्हाट्सएप करना होगा। इसके बाद आपके घर पर दवा पहुंचाई जाएगी। केमिस्ट एसोसिएशन के जिला सचिव विनय गांधी ने बताया कि लॉकडाउन में वे पूरा सहयोग करेंगे।
ये हैं नंबर
-पाल मेडिकल स्टोर, गोला बाजार, 8193992207
-विजय मेडिकल स्टोर, करहल रोड, 9411935219
-अवधेश मेडिकल स्टोर, करहल रोड, 7906242571
-कुमार मेडिकल स्टोर, करहल रोड, 7417035067
-गांधी मेडिकल स्टोर, देवी रोड, 9412182967
-गोपाल मेडिकल स्टोर, सदर बाजार, 9639121230
-अवतार मेडिकल स्टोर, आगरा रोड, 9639986793
-उपकार मेडिकल स्टोर, अस्पताल गेट, 9837683104
-अभय मेडिकल स्टोर, अस्पताल, 9058621506
-मैनपुरी ड्रग एजेंसी, सदर बाजार, 9258744768
-मेडिसन हाउस, सदर बाजार, 7668585497
-भट्नागर मेडिकल स्टोर, लेनगंज, 9761144727
-मेडिसन कॉर्नर, कचहरी रोड, 9837319234
-मिश्रा मेडिकल स्टोर, देवी रोड, 9411252900
-गुप्ता मेडिकल स्टोर, सदर बाजार, 9719335813
-मनोज मेडिकल स्टोर, अस्पताल के पीछे, 9045130630
-एसएन मिश्रा , कचहरी रोड, 7599291975
-न्यू प्रिंस, आगरा रोड, 9837939374
-जय अंबा मेडिकल स्टोर, 9837018059
-सुशील मेडिकल स्टोर, करहल रोड, 8126862986
-राजा मेडिकल स्टोर, देवी रोड, 9411669323
-पारस मेडिकल स्टोर, करहल रोड, 6398627747
-ओम मेडिकल स्टोर, भांवत चौराहा, 9456979982
-आराध्या मेडिकल, देवी रोड, 853285426
-वैभव मेडिकल स्टोर, आगरा रोड, 8923088863
-उपेंद्र मेडिकल स्टोर, सदर बाजार, 9557902345
-दिव्यांश मेडिकल स्टोर, आश्रम रोड, 7248189088
-अभिषेक मेडिकल स्टोर, देवी रोड, 8979219283
-अनिल स्टोर, भांवत चौराहा, 7017027188