फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज अदा करते चार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। बड़ा बाजार स्थित सराय खां मस्जिद में सोमवार शाम पुलिस ने चार लोगों को नमाज अदा करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे सराय खां मस्जिद से अजान की आवाज सुनाई दी। उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन मस्जिद में पहुंच गए। पुलिस को यहां चार नमाजी मिले। नमाज अदा होने के बाद चारों को हिरासत में ले लिया। उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने पर पाबंदी है। बावजूद इसके उक्त लोगों ने मस्जिद में पहुंचकर नमाज अदा की। पकड़े गए लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें