कासगंज के भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने कैंप कार्
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों/गंजडुंडारा। जनपद में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। जनपद मुख्यालय से लेकर कस्बाई इलाकों में भी कार्यक्रम हुए।
जनपद मुख्यालय पर ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने पंडित दीनदयाल एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया। ब्रज प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।
मोहनपुरा में बूथ अध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट की अध्यक्षता में स्थापना मनाया गया। इस मौके पर ध्रुव पुंढीर, एसके राज मेथिल, राजीव पचौरी, संतोष वर्मा बूथ उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र वर्मा, डा. नीरज कुमार मौजूद रहे।सोरों में अध्यक्ष संजय दुबे ने अपने आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वरदयाल महेरे ने भी अपने आवास पर स्थापना दिवस मनाया। गंजडुंडवारा में तेल मील कालोनी स्थित नगर भाजपा के मंडल कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भारत गुप्ता, रामप्रताप चौहान, विनय द्विवेदी, सुभाष वर्मा , अशोक चौहान, रूबल गुप्ता आदि मौजूद रहे।