फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए गांवों की सैनिटाइजिंग शुरू

विज्ञापन
28एमएनपी-04-एक गांव में दवा का छिड़काव करते सफाई कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना से बचाव के लिए अब तक केवल शहरी क्षेत्रों में ही कार्य किए जा रहे थे लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र और कार्यालयों में नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग सैनिटाइजिंग का कार्य करा रहा है लेकिन ग्रामीण अंचल पर किसी का ध्यान नहीं था। जिले की कुल 552 ग्राम पंचायत आठ सौ से अधिक गांवों में कोरोना से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे लेकिन अब पंचायत राज विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है। डीपीआरओ के आदेश पर सभी गांवों में सैनिटाइजिंग का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को आदेश जारी होने के बाद शनिवार को कई गांवों में दवा का छिड़काव कर सैनिटाइजिंग कार्य किया गया। वहीं लगातार डीपीआरओ स्वामीदीन खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
शहर से आने वालों को लेकर लिया निर्णण
जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से गांवों में अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में अब गांवों में सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी हो गई है। इसी के चलते गांवों में साफ-सफाई के साथ ही दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। अगर कोई भी ग्राम पंचायत इससे छूटी तो प्रधान और सचिव जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें