फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ही उड़ाई गईं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
28एमएनपी-08-कलक्ट्रेट पर पास के लिए लगी दुकानदारों की भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश लॉकडाउन है। लोगों से घराें पर रहने की अपील की जा रही है। शनिवार को जिला प्रशासन ने ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी। पास वितरण के दौरान बड़ी संख्या में यहां भीड़ एकत्रित हुई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से फल व सब्जी की बिक्री करने वाले वेंडरों को पास जारी किए जा रहे हैं। सभी अभिलेख लेने के बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब वेंडरों को पास का वितरण होना था। ठीक जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दर्जनों की संख्या में वेंडर पास लेने के लिए भीड़ लगाए थे। इसी भीड़ में कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने पास का वितरण भी किया। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने भीड़ को कम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें