फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वजह घर से निकलने वालों को बनाया मुर्गा, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
26एमएनपी-10-शहर के क्रिश्चियन तिराहे पर पुलिस द्वारा मुर्गा बनाए गए युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन सख्ती पर उतर आया। बिना वजह घूमने वालों को मुर्गा बनाया। वाहनों के चालान काटे गए, चार-पांच घंटे तक कोतवाली में लोगों को बैठाया गया। साथ ही तीन के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

आम लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग अपने और समाज के प्रति गंभीर नहीं है। बिना वजह शहर की सड़कों पर ऐसे लोग फर्राटा भर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस एक्शन में नजर आई। जिलेभर के सभी चेकिंग प्वाइंट पर सख्ती की गई। पुलिस ने कई स्थानों पर आदेश न मानने वालों पर लाठियां फटकारीं। वहीं कई वाहनों को पंचर कर दिया गया।
उधर कोतवाली पुलिस ने बेवजह घूमने वाले महेंद्र पुत्र धीरेंद्र निवासी यदुवंशनगर, विवेक और सचिन पुत्र नवीन चंद्र निवासी आगरा रोड जीआईसी के सामने के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। क्रिश्चियन तिराहा पर पुलिस ने कई युवाओं को मुर्गा बनाया। इसके साथ ही कई युवाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली में कई घंटे तक बिठाए रखा।
विज्ञापन

25 से अधिक वाहन किए गए सीज
शहर के ईशन नदी पुल पर टीआई देवेंद्र शंकर पांडेय के नेतृत्व में टीम चेकिंग करती नजर आई। बेवजह घूम रहे लोगों को सबक सिखाने के साथ ही बाइकों को सीज कर दिया। करीब 25 से अधिक वाहनों को सीज किया गया। सौ से अधिक चालान भी काटे गए हैं।
शासनादेश का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। लोग घरों में ही रहें, खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जा रहा है। वैश्विक बीमारी को हराने के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें