20एमएनपी-54- कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई। इसमें धर्मगुरुओं के माध्यम से लोगों से घरों में रहने की अपील की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी धर्मगुरु अपने माध्यम से अपने-अपने समुदाय के लोगों को जागरूक करें। लोगों को घरों में रहने के लिए ही प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मंदरि, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर में एकत्र न हों, बल्कि घरों में हुई पूजा, नमाज, ईश वंदना करें। धार्मिक परिसरों में हाथ धोने की व्यवस्था की जाए और प्रवेश करते समय हाथ धुलवाए जाएं। बैठक में खानकाहे रशीदिया के सज्जादानशीन अब्दुल रहमान उर्फ बबलू मियां, शीतला देवी मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद दुबे, चर्च के फादर अनीश क्रिस्टोफर जैकब, भीमसेन मंदिर के पुजारी पंडित साहब लाल तिवारी व जिले भर से पुजारी व इमाम मौजूद रहे।
दीवानी वादों के लिए न हों परेशान
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह शुक्रवार को दीवानी पहुंचे। उन्होंने लाइन में लगे लोगों से अपील की कि वे न्यायालय न आएं। अधिकांश वादों में दो अप्रैल के बाद की तारीख दी जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए अपने घर में ही रहें। उन्होंने चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर भी दिए।