फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में करोना वायरस के मरीज मिलने पर जिले में अलर्ट

विज्ञापन
03एमएनपी-13-जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर सुरक्षित वार्ड - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा में कोरोना वायरस के एक साथ छह संदिग्ध मरीज मिलने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सतर्कता समिति को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चीन में फैला कोरोना वायरस पड़ोसी जनपद आगरा तक आने से जिले में हलचल तेज हो गई है। यह वायरस कहीं जिले में न आ जाए, इसको लेकर लोग चिंतित हैं। कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को हर जरूरी उपाय पहले से ही करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने दी हिदायत
जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस को लेकर फरवरी में गठित की गई समिति को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इस समिति के सीएमओ डॉ. एके पांडेय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा समिति में नोडल अधिकारी डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, एसीएमओ डॉ. जीपी गौतम, डॉ. जीडी सिंह, डॉ. संजीव राय बहादुर, डॉ. आरपी सिंह को शामिल किया गया है। समिति में जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमएस को दिए निर्देश
कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड की स्थापना की गई है। वर्न यूनिट के एक वार्ड को सुरक्षित किया गया है। इस वार्ड में अन्य मरीजों के भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है।
सेफ वार्ड बनाया गया
फिलहाल जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना की चपेट में नहीं है। फिर भी चीन और अन्य स्थानों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिला अस्पताल में एक सेफ वार्ड की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें