फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान: रंगों के उत्सव में रंगीन कचरी कर सकती है बीमार

विज्ञापन
03एमएनपी-29-करहल रोड पर रंगीन कचरी को नष्ट कराते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के त्योहार पर रंगीन कचरी से बाजार पट जाते हैं। शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जहां इनकी खरीदारी न की जाती हो। लेकिन ये रंगीन कचरी आपको बीमारी की सौगात दे सकती है। ऐसे में इसे खरीदने से बचना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन

रंगीन कचरी में बड़े पैमाने पर रंगों का प्रयोग किया जाता है। देखने पर तो ये साधारण कचरी से अच्छी लगती है, लेकिन उसके दुष्प्रभाव मानव शरीर पर पड़ते हैं। इसलिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी रंगीन कचरी की बिक्री को रोकने के साथ ही लोगों को इसकी खरीदारी न करने के लिए जागरूक कर रहा है।
कार्सिनोजेनिक होते हैं रंग
खाद्य पदार्थों में प्रयोग होने वाले रंग कार्सिनोजेनिक होते हैं। इसकी अत्यधिक मात्रा का सेवन शरीर में कैंसर को जन्म देता है। इससे पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। रंगीन कचरी की बिक्री करना प्रतिबंधित है। कहीं भी अगर इसकी बिक्री हो रही है तो इसे जब्त कर कार्रवाई होगी। लोग भी रंगीन कचरी की खरीदारी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसुंदर पटेल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें