कोरोना वायरस की वैक्सीन आगरा में जर्मनी के डीप फ्रीजर में रखी जाएगी। राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल संस्थान में तीन डीप फ्रीजर आए हैं। इनमें एक डीप फ्रीजर जर्मनी और बाकी के दो मुंबई से लाए गए हैं। इसमें 30 दिन तक वैक्सीन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
जालमा संस्थान के निदेशक डॉक्टर श्रीपद पाटिल ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए प्राप्त हुए डीप फ्रीजर को वैक्सीनेशन सेंटर में रखा गया है यहां पर कोरोना वायरस के लिए आवश्यक तापमान की व्यवस्था की जा सकती है।