फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: टीकाकरण पोर्टल पर दर्ज होने से छूट गए नौ सौ स्वास्थ्यकर्मी, शासन से गाइड लाइन का इंतजार

Sun, 07 Feb 2021 11:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पहले चरण में 21,874 का नाम हो चुका है दर्ज
  • तीसरे चरण के लिए पंजीकरण को लगाए जाएंगे कैंप
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए पोर्टल पर दर्ज होने से करीब 900 स्वास्थ्य कर्मचारी छूट गए हैं। इनमें से 500 की सूची शासन को भेज दी है, बचे हुए कर्मचारियों की रिपोर्ट बन रही है। पहले चरण में टीकाकरण के लिए 18,901 स्वास्थ्य कर्मचारी के नाम पोर्टल पर दर्ज हुए थे। इनमें 2,973 कर्मचारियों को और शामिल किया गया। इस तरह से स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या 21,874 हो गई।
विज्ञापन


अभी एसएन मेडिकल कॉलेज के 700 कर्मचारी समेत 900 स्वास्थ्य कर्मचारियों के नाम पोर्टल पर दर्ज होना और बाकी हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी ने एसएन के डॉक्टरों समेत करीब 500 स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची को भेज दी है। बचे स्वास्थ्य कर्मचारियों की पहचान पत्र के साथ रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है। 

ये भी पढ़ें- आगरा: गर्भपात किट की कालाबाजारी करने पर एके इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन


सूची देर से मिलने के कारण ऐसा हुआ
सूची देर से मिलने के कारण नाम पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाए। सत्यापित सूची मिलने पर इनको शासन के निर्देेश पर पोर्टल पर अपलोड करा रहे हैं। 500 के नाम शासन को भेजे हैं, बाकी की रिपोर्ट मांगी है।  -डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए कलक्ट्रेट में लगेगा शिविर
तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा, इसकी शुरुआत मार्च में हो जाएगी। इनके पंजीकरण के लिए कलक्ट्रेट, सीएचसी स्तर पर बूथ लगाकर पहचान पत्र देखकर पंजीकरण कराया जाएगा। जिला टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि अभी शासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं, इसी के आधार पर तैयारी की जाएगी।

आगरा में एक संक्रमित मिला
शनिवार को कोरोना वायरस का एक ही मामला सामने आया है। पांच दिन में यह दूसरी बार है जब एक दिन में एक ही संक्रमित मिला। इससे पहले एक फरवरी को कोरोना का एक ही मरीज मिला था। कोरोना महामारी के 11 महीनों की बात करें तो एक दिन में एक मरीज तीसरी बार मिला है। इससे पहले सात मार्च को कोरोना का एक ही मरीज मिला था। अब कुल मरीजों की संख्या 10,504 हो गई है, जिसमें से 34 सक्रिय मरीज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें