फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश में खाकी: आगरा में 3257 फ्रंटलाइन कर्मियों ने लगवाया कोरोना टीका, पुलिसकर्मी रहे आगे

Mon, 22 Feb 2021 10:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में दो बार टीका लगवाने से चूके 3257 फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। खाकी वाले सबसे ज्यादा उत्साहित दिखे, सोमवार को टीका लगवाने वालों में से आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे। दूसरी डोज 22 मार्च को लगाई जाएगी।  
विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को 60 बूथों पर टीके के लिए 6743 पुलिस, प्रशासन, बीएसएफ, सीआईएसएफ, पीएसी, नगर निगम और नगर पंचायत कर्मचारियों को संदेश भेजा गया। 

इनमें से शाम पांच बजे तक 3257 ने टीका लगवाया, सबसे ज्यादा 55 फीसदी के करीब पुलिसकर्मी रहे। इनको कार्ड दिया है, जिसमें दूसरी डोज और बूथ की जानकारी दर्ज की गई है। अनुपस्थित रहे 3486 फ्रंटलाइन कर्मचारियों की सूची शासन को भेज दी है। इनके लिए टीकाकरण की तिथि तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई है, पहले भी सूची में नाम आया था, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण लगवा नहीं पाया था।- पंकज कुमार, होमगार्ड
पहली बार फोन पर संदेश नहीं आया था, इस कारण टीका लगवाने नहीं आ पाया। सोमवार को टीका लगवा लिया है, सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।- राजेश कुमार, पुलिसकर्मी
तबियत खराब होने के कारण पहले टीका नहीं लगवा पाया, दोबारा मौका मिला तो चूका नहीं, बूथ पर टीका लगवाकर निश्चिंत हो गया हूं।- संजय सिंह, होमगार्ड
टीके की पहली डोज लग गई है, अब दूसरी डोज का इंतजार कर रहा हूं। अपनी बारी आने पर सभी को टीका लगवाना चाहिए।- नरेश कुमार, कर्मचारी
कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित था, बूथ पर टीका लग गया है, अब राहत महसूस कर रहा हूं। अगले महीने दूसरी डोज लगेगा।- मुल्क सिंह, पुलिसकर्मी
कोरोना महामारी से यह टीका ही बचाएगा। यह पूरी तरह से सुरक्षित और कारगर है। मौका मिलने पर सभी टीका जरूर लगवाएं।-सुरजीत सिंह, पुलिसकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें