फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 45 साल की है उम्र तो आज लगवाएं कोरोना का टीका, पंजीकरण के लिए साथ लाएं आधार कार्ड

Thu, 01 Apr 2021 12:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लग रहा है टीका
  • निजी अस्पतालों में बने बूथों पर देने होंगे 250 रुपये 
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपकी उम्र 45 साल पार है तो 227 बूथों में से किसी पर भी जाकर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवा सकते हैं। आगरा में सरकारी बूथों पर टीका नि:शुल्क है, वहीं निजी अस्पतालों में बने बूथों पर टीका लगवाने के लिए 250 रुपये देने होंगे। ताजनगरी में गुरुवार को सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हो गया है जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अब 45 साल से अधिक उम्र के कोई भी महिला-पुरुष टीका लगवा सकते हैं। इनकी संख्या जिले में करीब आठ लाख है। कोरोना महामारी को देखते हुए बूथों की संख्या भी बढ़ाई है, लगभग तीन से पांच किमी एरिया में बूथ बनाए गए हैं। निजी अस्पताल, सरकारी अस्पतालों के अलावा 94 हेल्थ वेलनेस सेंटर भी बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर 100-100 लोगों का टीकाकरण होगा। यहां पर आवश्यक वाइल भी उपलब्ध हैं। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक आधार कार्ड समेत अन्य पहचानपत्र दिखाकर पंजीकरण करवाके टीका लगवा सकते हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रधान पद के लिए तीन दिन में रिकॉर्ड नामांकन पत्रों की बिक्री
विज्ञापन


छूटे हुए स्वास्थ्य-फ्रंटलाइन कर्मचारी भी लगवा सकते हैं टीका
पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगा था। इनमें से 21751 स्वास्थ्य कर्मचारी और 20976 फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं। इनमें से 15 फीसदी कर्मचारियों ने अभी टीका नहीं लगवाया है। ऐसे में यह कर्मचारी भी कल से किसी भी बूथ पर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

बालक समेत कोरोना वायरस के 15 मरीज मिले
बुधवार को कोरोना वायरस के 15 मरीज मिले हैं। इसमें 100 फुटा दयालबाग निवासी 13 साल का बालक भी शामिल है। पुष्पांजलि एक्सटेंशन में एक ही परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही आवास विकास कॉलोनी, बाग फरजाना, फ्रेंड्स कॉलोनी अमर विहार, गणपति किंग्स सिकंदरा, किदवई पार्क, मंडी शहीद खां, नई आबादी बसई खुर्द, उत्तर विजय नगर कॉलोनी, पुष्पांजलि एक्सटेंशन, सदर बाजार और सूर्य नगर सिविल लाइन कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें