फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: आगरा जिले में 22 जनवरी को 25 बूथों पर होगा टीकाकरण, यहां देखें सूची

Wed, 20 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा: टीका लगवातीं चिकित्सक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले में 22 जनवरी के टीकाकरण के लिए 25 बूथ तय कर दिए हैं। इनमें 37 सत्र होंगे, जिसमें 3700 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। शहर में दस बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 15 सत्र होंगे। देहात में 15 बूथों पर 22 सत्र लगेंगे। हर सत्र में 100-100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


इस सूची में पहले दिन के टीकाकरण से छूटे कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। इनको मिलाकर ही 100-100 कर्मचारियों की सूची बनाई जाएगी। एक दिन पहले बूथों पर वैक्सीन की 11-11 वाइल पहुंचा दी जाएंगी। चयनित कर्मचारियों को भी एक दिन पहले मैसेज भेजा जाएगा।

शहर में बनाए गए ये बूथ
- एसएन मेडिकल कॉलेज- चार सत्र
- पुष्पांजलि हॉस्पिटल- दो सत्र
- रैनबो हॉस्पिटल- दो सत्र
- सिनर्जी हॉस्पिटल
- जिला अस्पताल
- महिला जिला अस्पताल
- कमलेश टंडन नर्सिंग होम
- स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पिटल
- श्रीकृष्णा नर्सिंग होम 
- रवि हॉस्पिटल

देहात में इन बूथों पर होगा टीकारकण
- अकोला-दो सत्र
- बाह-दो सत्र
- फतेहाबाद-दो सत्र 
- शमसाबाद-दो सत्र 
- बरौली अहीर-दो सत्र
- एत्मादपुर-दो सत्र 
- खंदौली-दो सत्र
- बिचपुरी 
- फतेहपुर सीकरी
- सैंया
- खेरागढ़
- जगनेर
- अछनेरा
- जैतपुर कला
- पिनाहट
विज्ञापन

बूथ पर एक दिन पहले वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शासन ने बूथ और तारीखें तय कर दी हैं। इन पर एक दिन पहले वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी। पहले दिन टीका लगवाने वालों में से किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई, सभी अपने कार्य संभाल रहे हैं।

उधर, कोरोना से 319 दिन से जंग लड़ने वाले कोरोना योद्धा भरोसे का टीका लगवाकर फिर से अपने काम में जुट गए हैं। चिकित्सक मरीज देख रहे हैं, फार्मासिस्ट दवाएं दे रहे हैं और अन्य कर्मचारी अपने-अपने काम का जिम्मा संभाले हुए हैं। 

उनका कहना है कि टीका लगने के बाद उनका आत्मविश्वास दोगुना हुआ है। वे अब भी सावधानी बरतने में लापरवाही नहीं कर रहे, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत होकर कार्य कर रहे हैं। चक्कर आना, बेचैनी या फिर अन्य कोई परेशानी नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें