फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान रहे 22 को चूके तो नहीं लगवा पाएंगे कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय चरण के लिए चयनित किए गए वंचित 1965 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 22 फरवरी को टीकाकरण का अंतिम मौका है। यदि इस दिन चूक गए तो फिर वैक्सीन लगवाने का मौका नहीं मिल सकेगा। विभाग ने वंचित कर्मियों के लिए टीकाकरण कराने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में पुलिस, राजस्व, निकाय सफाई कर्मी, ग्राम पंचायत सफाई कर्मी आदि 4532 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण कराया। इन वर्कर्स के लिए विभाग ने तीन दिन चक्र चलाकर टीकाकरण के लिए निर्धारित केंद्रों पर बुलाया लेकिन इनमें से 1965 वर्कर्स ऐसे रहे जो निर्धारित तिथियों को टीकाकरण कराने के लिए अपने केंद्र पर नहीं पहुंचे। जिससे ये कर्मी टीकाकरण से वंचित रह गए। विभाग अब इन कर्मियों के टीकाकरण के लिए एक अंतिम मौका और दे रहा है। इस संबंध में 22 फरवरी को मोपॉप राउंड का आयोजन होगा।
दो हजार वैक्सीन मिली
शासन से जिले के लिए 2 हजार वैक्सीन की डोज और अलॉट की है। इन वैक्सीन को लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलीगढ़ भेजी गई। जहां से वैक्सीन को लाकर सुरक्षित रख दिया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण से वंचित फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए 22 फरवरी को मोपॉप राउंड चलाया जाएगा। यह वचिंत वर्कर्स के लिए अंतिम मौका होगा। इस दिन जो भी वर्कर्स टीकाकरण के लिए नहीं आएंगे उनके लिए फिर से मौका नहीं मिलेगा। सभी वंचित वर्कर्स इस दिन अपना वैक्सीनेशन अवश्य करा लें। -डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें